फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पलंग पर मिला शव

विज्ञापन
मथुरा। कटौती कुआं में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली पूनम। फाइल फोटो - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली के मोहल्ला कटौती कुआं में संदिग्ध परिस्थितियों में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा का शव घर में पलंग पर मिला। गले पर रस्सी का निशान मिला है। बेटे को वृंदावन से दवाई दिलवाकर लौटी मां ने देखा तो दंग रह गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस की मानें तो छात्रा ने सुसाइड किया है। कारण साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मोहल्ला कटौती कुआं निवासी पूनम (18) पुत्री अशोक बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। शनिवार की सुबह बेटे को दवाई दिलाने के लिए मां आशा वृंदावन चली गई। दोपहर ढाई बजे लौटकर घर आई तो छात्रा का शव पलंग पर मिला। गले पर रस्सी का निशाना था। आनन-फानन में छात्रा को दरेसी हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
मां का कहना है कि पूनम के 24 घंटे सिर में दर्द रहने की शिकायत थी। वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि घर में पिता और भाई काफी बीमार रहते हैं। छात्रा ने सुसाइड किया है। अगर कोई तहरीर देगा तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें