फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चौराहों पर बह रही भक्ति की रसधार

Fri, 30 Jun 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- ट्रैफिक सिग्नल के साथ चौराहों पर साउंड सिस्टम से सुनाए जा रहे हैं भजन
विज्ञापन

- गोवर्धन की 21 कोसीय परिक्रमा में प्रत्येक पाेल पर लगाया गया है साउंड सिस्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। धर्म नगरी मथुरा में श्रद्धालुओं के कदम पड़ते ही उन्हें भजन, श्लोक और मंत्र सुनने को मिल रहे हैं। चौराहों और तिराहों पर गूंजते ये स्वर मथुरा-वृंदावन को धार्मिक नगरी का अहसास करा रहे हैं। बाहर से दर्शन और परिक्रमा के लिए आ रहे श्रद्धालु चौराहा-तिराहों पर श्लोक, मंत्रों को सुनकर आनंदित हो रहे हैं।
मुड़िय पूर्णिमा पर परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। कोई रेल मार्ग से मथुरा पहुंच रहा है तो कोई सड़क मार्ग से यहां आया है। श्रद्धालुओं की टोलियाें में पूर्वाचंल, बुंदेलखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के लोग भी शामिल है। मथुरा की धरती पर जैसे ही श्रद्धालुओं के कदम पड़ते हैं उनके कानों में भजन, श्लोक और मंत्र के स्वर गूंजने लगते हैं। धार्मिक मंत्र और श्लोकों बाहर से आ रहे श्रद्धालुओं को आंनदित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि सेफ सिटी योजना के तहत मथुरा-वृंदावन के डेढ़ दर्जन से अधिक चौराहा और तिराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाई गईं हैं। इनका संचालन नगर निगम में स्थापित कंट्रोल रूम से हो रहा है। कंट्रोल रूम से विभिन्न चौराहा और तिराहों पर मौजूदा स्थिति के अनुरूप यातायात को लेकर दिशानिर्देश भी दिए जा रहे हैं। आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की जाती है। शेष समय में मंत्र, श्लोक गूंजते रहते हैं। पिछले कई दिनों से श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवाय... के स्वर गूंज रहे हैं। यह व्यवस्था मथुरा-वृंदावन तक सीमित नहीं है बल्कि गोवर्धन की 21 कोसीय परिक्रमा मार्ग में भी की गई है। विकास प्राधिकरण ने प्रत्येक पोल पर साउंड सिस्टम का प्रबंध किया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने बताया कि संपूर्ण परिक्रमा मार्ग में लोगों को भजन सुनने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें