मांट के जाबरा रोड स्थित बृज आदर्श इंटर कालेज खेल मैदान पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के मांट और बलदेव विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल रहे।
मुख्य अतिथि सांसद चौधरी बाबूलाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के गरीब, पिछड़ों और किसानों के लिए बहुत योजनाओं को लागू किया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार न होने के कारण उनका लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। वर्तमान सपा सरकार केन्द्र की योजनाओं में रोड़ा लगा रही है। गरीब, पिछड़ा, किसान विरोधी सपा सरकार को 2017 के चुनाव में हटाना होगा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी होगी।
विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह ने कहा कि गुंडाराज और भ्रष्टाचार की सरकारों से मुक्ति का समय आ गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर चल पड़ा है। सम्मेलन की अध्यक्षता चौधरी तेजवीर सिंह ने की। संचालन मुकेश वार्ष्णेय ने किया। राजेश चौधरी, पदम सिंह शर्मा, सिद्धार्थ लोधी, हरिओम अग्रवाल, श्याम बिहारी प्रधान आदि मौजूद रहे।
नोटबंदी केंद्र सरकार की सकारात्मक पहल
कस्बा के राधा-कृष्ण फार्म हाउस पर मंगलवार को भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मलेन का आयोजन गिरधारी लाल यादव की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि एसपी सिंह बघेल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग एक जाति नहीं यह एक वर्ग है। हिंदुस्तान में पिछड़ा वर्ग की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है। नोटबंदी पर कहा कि केंद्र सरकार ने सकारात्मक पहल करते हुए नोटबंदी का फैसला लिया। इस अवसर पर जिला संयोजक पिछड़ा वर्ग सिद्धार्थ लोधी, छाता विधानसभा संयोजक पिछड़ा वर्ग महावीर पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, रघुवर सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
कमल खिलना नोटबंदी पर मुहर: विजय
चंडीगढ़ के नगर निगम चुनावों में भाजपा की अभूतपूर्व विजय को होलीगेट मंडल महामंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों और नोटबंदी पर जनता की मुहर बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्त देश की जनता ने महाराष्ट्र, चड़ीगढ़ आदि स्थानों पर हुए चुनावों में भाजपा को समर्थन देकर विरोधी दलों को सबक सिखाया है। महामंत्री ने बताया कि 22 दिसंबर को हनुमान वाटिका में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन होगा।