फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एमवीडीए की कार्यप्रणाली में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को गति देने और शमन संबंधी मानचित्रों की लंबित पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण के लिए सेक्टरवार नई व्यवस्था लागू की है। उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन के निर्देश पर सचिव आशीष कुमार सिंह ने आदेश जारी कर अवर अभियंताओं के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया है।
विज्ञापन


पूरे प्राधिकरण क्षेत्र को 12 सेक्टरों में विभाजित कर जिम्मेदारियां तय की गई हैं। सेक्टर-1 (छटीकरा-वृंदावन) सुनील कुमार राजौरिया, सेक्टर-2 (वृंदावन शहर) बदन सिंह, सेक्टर-3 (यमुना पार) अनिल सिंघल और सेक्टर-4 (मथुरा शहर) बदन सिंह, सेक्टर-5 (गोकुल बैराज-आगरा सीमा), सेक्टर-10 (गोवर्धन-राधाकुंड) हिमांशु दिवाकर और सेक्टर-11 (कोसी-नंदगांव) की जिम्मेदारी मनोज अग्रवाल को सौंपी गयी है।
अनिल सिंघल के अवकाश से लौटने तक सेक्टर-03 का अतिरिक्त प्रभार बदन सिंह संभालेंगे। सहायक अभियंताओं पंकज शुक्ला, सुमित कुमार-प्रथम व सुमित कुमार-द्वितीय की जवाबदेही भी निर्धारित की गई है ताकि निरीक्षण और निस्तारण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें