फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राजकोट-लालकुआं ट्रेन के समय में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं की समय सारणी में बदलाव किया है। नई समय सारणी 31 अगस्त से लागू होगी।
विज्ञापन

नई सारणी के अनुसार कई स्टेशनों पर ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है। मथुरा जंक्शन पर ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, कासगंज, सोरों शूकर क्षेत्र, उझानी, शाहजहांपुर, रामगंगा, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी और किच्छा स्टेशनों पर समय में संशोधन किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि यात्री 31 अगस्त से यात्रा करने से पहले संशोधित समय सारणी की जानकारी जरूर कर लें ताकि उन्हें ट्रेन के समय को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो। संवाद

टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस अब नियमित चलेगी
मथुरा। पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेन संख्या 05062-05061 के स्थान पर टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस 15094-15093 को अब नियमित चलाने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था 31 अगस्त से लागू होगी। ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 15094 टनकपुर से सुबह 4:05 बजे रवाना होकर 10:55 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 11 बजे रवाना होकर दोपहर 12:20 बजे अछनेरा पहुंचेगी। वापसी में 15093 अछनेरा से दोपहर 3:30 बजे चलेगी और शाम 4:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे। इनमें छह चेयर कार, एक एसी चेयर कार और आठ सामान्य कोच शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें