फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन की फटकार के कराई सफाई

Sat, 06 Jun 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने शनिवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफार्म पर बिखरी गंदगी देखकर उन्होंने स्थानीय अधिकारियों की फटकार लगाई। स्टेशन की सेकंड एंट्री के वेटिंग हॉल का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन


रेल यात्री उपभोक्ता पखवाड़े के तहत रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल शनिवार सुबह जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। इससे पहले उन्होंने ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर और वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के दर्शनों किए थे। दर्शन कर लौटकर सेकंड एंट्री के स्लीपर और अपर क्लास वेटिंग हाल का फीता काटकर शुभारंभ किया।

निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म एक पर कूड़ादान के समीप फैली गंदगी देखकर उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को डांटा। चेयरमैन मित्तल ने कहा कि धार्मिक  और पर्यटन स्थल होने के कारण यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यात्री आते हैं और इसके बाद भी इतनी गंदगी है। चेयरमैन के तेवर देख सभी डस्टबिन के आसपास तुरंत सफाई करा दी गई। आगरा डिवीजन में अधिकांश ट्रेनों के देरी से चलने के बारे में पूछने पर चेयरमैन ने बताया कि रेल ट्रैक का सौ प्रतिशत उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


ट्रेनों का समय सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उनके साथ जीएम महेश मंगला, डीआरएम प्रभाष कुमार, एडीआरएम शीलेंद्र प्रताप सिंह, एसएस केएल मीना, जेएल शर्मा, आरपीएफ असिस्टेंट कमाडेंट अभय सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

एनओसी के बाद चलेगी गतिमान
गतिमान एक्सप्रेस के दिल्ली से आगरा ट्रैक पर दौड़ने के बारे में चेयरमैन ने बताया कि इसके लिए कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी से एनओसी का इंतजार किया जा रहा है। एनओसी मिलते ही गतिमान एक्सप्रेस का लाभ यात्रियों को मिलेगा। इधर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने चेयरमैन एके मित्तल से मुलाकात कर उन्हें गतिमान एक्सप्रेस के मथुरा में ठहराव करने सहित विभिन्न मांगों का पत्र भी सौंपा। जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल के नेतृत्व में पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, रामकिशन पाठक ने चेयरमैन रेलवे से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने चेयरमैन से कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी के महत्व को देखते हुए सेमी हाईस्पीड ट्रेन के ठहराव के प्रस्ताव पर अमल किया जाए। इसके अलावा मथुरा से इलाहाबाद और लखनऊ के लिए नई व सीधी ट्रेन चलवाने की मांग भी की।  
विज्ञापन


ढाई करोड़ की सेकंड एंट्री
जंक्शन रेलवे स्टेशन की सेकंड एंट्री का बीते साल शुभारंभ किया गया था। इसका निर्माण वर्ष 2008-2009 में आरंभ हुआ और करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें