फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दंपती से लूटी जंजीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। थाना बलदेव क्षेत्र में गांव
विज्ञापन

छिबरऊ में बलदेव रजबहा के निकट शनिवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर कार सवार दंपती से सोने की जंजीर लूट ली। बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग गए।
कंजौली निवासी सत्येंद्र सिंह गांव से पत्नी वंदना चौधरी के साथ कार से मथुरा जा रहे थे। गांव छिबरऊ के निकट बलदेव रजबहा के निकट बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनकी कार को रुकवा लिया और उनके गले में पड़ी सोने की जंजीर को उतरवा लिया। तमंचा लहराते हुए वे बलदेव की ओर भाग निकले। सत्येंद्र सिंह ने 112 नंबर एवं एसएसपी कार्यालय को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। सत्येंद्र सिंह ने बलदेव थाने में तहरीर दी है। 60 ग्राम सोने की चेन की कीमत 3 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें