फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी की गुल्लकों से निकले एक करोड़ चालीस लाख

Mon, 06 Mar 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को 16 गुल्लकें खोली गईं। इनमें ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी को एक करोड़ चालीस लाख रुपये मिले हैं। इनमें पुराने 500 और 1000 के नोट भी निकले हैं। बताया गया कि 20 लाख रुपये के ये पुराने नोट हैं। इन सभी नोटों को कोर्ट में जमा कराए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 
विज्ञापन


पिछले दिनों मंदिर प्रशासक एवं सिविल जज जूनियर डिवीजन के आदेश के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रखीं 16 गुल्लकों को खोलकर नोटों की गिनती का कार्य शुरू किया गया। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच पर्यवेक्षकों की निगरानी में खोली गईं गुल्लकों में निकली रकम को मंदिर के प्रबंधन के कर्मचारियों ने गिना।

उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से चल रही नोट गिनने की प्रक्रिया रविवार को पूरी कर ली गई। इन रुपयों को बैंक के खातों में जमा करा दिया गया है। मुनीष शर्मा के अनुसार होली से पूर्व सोमवार को मंदिर की सभी गुल्लकों को एक बार फिर से खोलकर उनके रुपयों को निकलकर गुल्लकों को बंद कर दिया जाएगा। होली पर गुल्लकों में पानी गिरने से नोट खराब होने की आशंका के कारण इन्हें खाली कर दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें