फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चांद का हुआ दीदार, तरावीह के साथ रमजान का आगाज

विज्ञापन
मथुरा। रमजान की पूर्व संध्या पर सेवइयां खरीदी मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। मुकद्दस रमजान के चांद का शनिवार की शाम दीदार हो गया। इसके साथ मस्जिदों में तरावीह से इबादत का सिलसिला शुरू हो गया। रविवार को पहला रोजा रखा जाएगा, जिसे लेकर घरों में महिलाएं सहरी की तैयारियों में जुट गईं।
विज्ञापन


शहर मुफ्ती मोहम्मद आसिफ रजा ने रमजान के चांद का दीदार होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि रमजान रहमत और इबादत का महीना है। रोजा फर्ज है। लिहाजा रोजा जरूर रखें। अधिक से अधिक समय इबादत में गुजारें। घरों व मस्जिदों में नमाज पढ़ें। खुदा से अमन, चैन और भाईचारे की दुआ करें। शाही ईदगाह मस्जिद के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि इस पाक महीने में एक अच्छा काम करने से 70 अच्छे काम करने की नेकी मिलती है। घीया मंडी, भरतपुर गेट, दरेसी रोड, डीग गेट के बाजार में दिनभर खरीदारी हुई। सेवाइयां, फल और खजूर की सबसे अधिक बिक्री हुई।







चांद दिखने पर खुश हुए बच्चे

शनिवार को शाम चांद दिखने के बाद घरों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों में खुशी का माहौल था। कई लोगों ने आतिशबाजी कर चांद दिखने की खुशी जताई और एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


रमजान के दौरान रखें विशेष ध्यान
जिला अस्पताल के डॉ. विकास मिश्रा ने बताया कि रोजेदारों को इबादत के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। लंबे समय तक उपवास रखने पर शरीर में कंपन, थकावट, अधिक पसीना आना, चक्कर आने जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में इफ्तार पर लो कैलोरी डाइट के साथ खानपान का ध्यान रखें। डायबिटीज ग्रसित व्यक्ति को चिकित्सक से मिलकर अपनी दवाएं नियंत्रित करा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें