फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जनपद में खुले सीजीएचएस डिस्पेंसरी

विज्ञापन
बैठक में मौजूद सेवानिवृत्ति अर्धसैनिक बल के कार्मिक। 
विज्ञापन
मथुरा। सीमा प्रहरी कल्याण सेवा संस्था की बैठक 167 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के बाद परिसर में हुई। इसमें अर्धसैनिक बल सीएपीफ, सीआरपीफ, बीएसफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी व असम राइफल्स के लगभग 52 सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं वीरांगनाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

संस्था के संस्थापक व सेवानिवृत्त उप कमांडेंट बदन सिंह ने जनपद में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खुलवाने की बात रखी। व राज्य और केन्द्र सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे बताया। अध्यक्ष ने कहा कि जिन कार्मिकों की पेंशन संबंधी समस्या है, वह अपना आवेदन संस्था कार्यालय में जमा कराएं। जिन लोगों के कैन्टीन डिजिटल कार्ड, सीजीएचएस कार्ड नहीं बने हैं वह अपने संबंधित दस्तावेज महासचिव एसडी सिद्धांती को जमा करा दें। जिससे शीघ्र कार्ड बनाए जा सकें।
बैठक में पूर्व सैनिक रामवीर शर्मा ने बताया कि सर्विस पर रहते वे दिव्यांग हुए। राज्य सरकार से सहायता राशि अभी तक नहीं मिली है। इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया। उर्मिला देवी ने बताया कि पति पूर्व आरक्षक ऋषि कुमार का निधन हो गया है लेकिन दाहसंस्कार की राशि नहीं मिली है। बैठक में मीडिया इंचार्ज अतर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें