फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अंतिम पायदान के व्यक्ति के लिए काम कर रहीं केंद्र-प्रदेश की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आज केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी मिल रहा है। इससे उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। वहीं पूर्ववर्ती सरकारों में ऐसा नहीं हो पाता था। यह बातें बलदेव विधानसभा से विधायक पूरन प्रकाश ने कहीं।
विज्ञापन



विधायक पूरन प्रकाश कलेक्ट्रेट में सभागार में ग्राम चौपाल के एक वर्ष पूरा होने पर सरकार के कार्यों को बता रहे थे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संपर्क यात्रा में लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान कराया जा रहा है। उन्हें आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन औषधि केंद्र, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिलाया जा रहा है।


मांट विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि ग्राम चौपाल में जनता की आधार कार्ड, राशन, किसान सम्मान निधि, दिव्यांगों को उपकरण वितरण आदि समस्याओं का समाधान कराया गया है। सरकार विकास करा रही है। गांवों में राशन की 12 दुकानें मॉडल शॉप में तब्दील हो गई हैं। अन्य को भी मॉडल शॉप बनाने की कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन



गोवर्धन विधायक ठा. मेघश्याम ने कहा कि सभी को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा योजनाएं बनाई जा रही हैं। ग्रामीणों के स्तर में सुधार के लिए काम किए जा रहे हैं। मनरेगा में लोगों को लक्ष्य से अधिक कार्य मिला है। अमृत सरोवरों का निर्माण कराया गया है। परियोजना अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें