फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण पर पुनर्विचार याचिका दायर करेगी सरकारः हेमा

Fri, 27 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण के मसले पर स्थानीय सांसद हेमामालिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मुलाकात की। हेमा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि इस मुद्दे पर सरकार पुनिर्विचार याचिका दायर करेगी। इस दौरान एक प्रतिनिधिमंडल सांसद के साथ था।
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान सांसद हेमामालिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा जाट आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पूरा समुदाय आहत है। इनकी भावनाओं को समझते हुए समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाना चाहिए। इस पर प्रधानमंत्री ने जाट समुदाय द्वारा चुनाव में दिए गए सहयोग को याद करते हुए कहा हमसे जो बनेगा हम वह जरूर करेंगे। हेमामालिनी ने बताया केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया है जो इस आदेश को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, चौधरी वीरेंद्र सिंह, सत्यपाल मलिक के साथ जाटों के विभिन्न संगठनों के दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे।

‘जाट आरक्षण को लेकर हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को जाट समुदाय की भावनाओं से अवगत कराया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार जाट समुदाय की भावनाओं का सम्मान करती है। आरक्षण के लिए जो बन पड़ेगा हम करेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमामालिनी
सांसद, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें