ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज ने रविवार को केसरी घटा में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते डेढ़ घंटे तक मंदिर परिसर में पैर रखने के लिए जगह नहीं रही।
श्रावण मास में मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में हिंडोलों और घटाओं के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। आराध्य के विशेष दर्शन के लिए भक्त कितने लालायित रहते हैं यह नजारा रविवार को ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में देखने को मिला।
शाम सात बजे से शुरू हुए केसरी घटा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शनार्थ मंदिर के पट खुले तो हर कोई पहले दर्शन की होड़ में दिखा। करीब डेढ़ घंटे तक चले दर्शन में भीड़ कतई कम होती नहीं दिखी। मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंगलवार को ठाकुरजी हरी घटा में दर्शन देंगे।