फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याओं को समय से पूरा करें : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़ ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक ली। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण समय से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अपने कार्य में शिथिलता दिखाएंगे, उनके खिलाफ जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में एकल मेज योजनांतर्गत विद्युत एवं अन्य विभागों को प्रेषित औद्योगिक प्रार्थनापत्र पर अवगत कराया गया कि सभी प्रार्थनापत्र ऑनलाइन कर दिए गए हैं। प्रार्थनापत्र प्राप्त होते ही उन पर अमल किया जाता है। औद्योगिक क्षेत्र साइट ए व बी में स्ट्रीट लाइट लगाने, क्षेत्र की सफाई तथा सड़क मरम्मत कराने संबंधी शिकायत पर अवगत कराया गया कि साइट ए की लाइटें नगर निगम द्वारा लगाई जा रही हैं, जबकि साइट बी की लाइटें यूपीसीडा द्वारा लगाई जाएंगी। उन्होंने नगर निगम से अधिकारी उपस्थित न होने पर संबंधित के वेतन रोकने के निर्देश दिए। साइट ए में प्लॉट सं-पी-2 जो कि यूपीसीडा की भूमि है, उस पर अनाधिकृत कब्जे को हटवाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
‘तालाब और झील के पुनर्जीवन के लिए योजना तैयार की जाए’
मथुरा। सीडीओ नितिन गौड़ ने कलक्ट्रेट सभागार में वाटर बॉडीज तालाब और झील के पुनर्जीवन के लिए कार्य योजना तैयार किए जाने संबंधित बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि केंद्रीय नियंत्रण प्रदूषण बोर्ड द्वारा तैयार किए गए प्रारूप पर संबंधित विभाग अपनी रिपोर्ट भेजें। कार्यशाला में पंचायतीराज, सिंचाई, जल संसाधन, ग्राम्य विकास, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल, राजस्व विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए दिए गए प्रारूप-2 को भरने के संबंध में अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें