सीडीओ मनीष कुमार वर्मा सोमवार को अचानक महिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों से सीधी बात की और परिसर में जगह-जगह गंदगी पर कड़ी नाराजगी जताई।
दोपहर बाद महिला अस्पताल पहुंचे सीडीओ को तीमारदारों ने बताया कि अस्पताल कर्मी उपचार के नाम पर रुपये की मांग करते हैं। इस पर उन्होंने तत्काल जांच के आदेश दिए।
सीडीओ ने जेएसवाई में चेक वितरण और फ्री ड्रॉप स्कीम की खराब स्थिति पर सख्त हिदायत दी। उन्होंने मरीजों के पीने के पानी के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर महिला अस्पताल के सीएमएस बीडी भास्कर भी मौजूद थे।