मथुरा के जवाहर बाग में सब सुविधाएं होने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगने चाहिए, ताकि यहां पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा निश्चित हो सके। साथ ही जवाहर बाग में चल रही कमियों को दूर करके उसे जनता के लिए और सुंदर बनाया जाए। यह निर्देश डीएम पुलकित खरे ने सोमवार को आयोजित हुई उद्यान विकास समिति की बैठक के दौरान दिए।
ये भी दिए गए सुझाव
इस मौके पर मौजूद अन्य प्रशासनिक तथा नगर निगम के अधिकारियों ने भी जवाहर बाग को और सुंदर बनाने के लिए सुझाव दिए। बैठक में बताया गया कि किस प्रकार से पुलिस लाइन की तरफ से आने वाली पानी की समस्या को दूर किया जा सकता है। डीएम के अलावा जिला उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी, नगर निगम के अधिकारी भी शामिल हुए।