फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Sat, 21 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन परिक्रमा मार्ग और प्रमुख मंदिरों के मार्ग पर छेड़छाड़ और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार कर रहा है। परिक्रमा मार्ग में पुलिस पीकेट भी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन

11 मार्च को वृंदावन के इस्कॉन मंदिर आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के से वहां के पदाधिकारियों ने इस संबंध में शिकायत की थी। बाद में कमिश्नर प्रदीप भटनागर ने आकर सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही थी।
शुक्रवार को एसएसपी मंजिल सैनी ने परिक्रमा मार्ग में कैमरे लगाए जाने और चेक पोस्ट बनाए जाने के स्थानों का निरीक्षण किया। दोपहर को एसएसपी ने रमणरेती पुलिस चौकी से परिक्रमा मार्ग के उन स्थलों का निरीक्षण किया जहां लूटपाट की वारदातें लगातार हुई हैं।
विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार वृंदावन परिक्रमा मार्ग के साथ प्रमुख चौराहों, बाजारों और मंदिर मार्ग पर 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पंचकोसीय परिक्रमा को 6 सेक्टर में विभाजित कर 12 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और चेक पोस्ट बनाने की योजना है। परिक्रमा मार्ग में एलईडी मेसेंजर के साथ हाईमास्ट लाइट लगाई जाएंगी। परिक्रमा मार्ग में चेकपोस्ट पर दो कांस्टेबल, एक महिला कांस्टेबल और होमगार्ड की तैनाती की जाएगी। महिला कांस्टेबल को पेट्रोलिंग के लिए साइकिल दी जाएगी। नगर के हरिनिकुंज चौराहा, विद्यापीठ चौराहा, सीएफसी सहित प्रमुख मार्गों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एसएसपी के साथ आईपीएस प्रीती प्रियदर्शनी, सुनीति सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

.................................
फोटो-पी-03-वृंदावन की परिक्रमा का निरीक्षण करतीं एसएसपी मंजिल सैनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें