फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 सीसी कैमरों की जद में रहेगा जंक्शन रेलवे स्टेशन

Mon, 13 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर इंटीग्रेटेड सुरक्षा के तहत अब 62 सीसीटीवी कैमरों में सभी गतिविधियां कैद होंगी। इसके लिए स्टेशन पर 60 कैमरे लगाए भी जा चुके हैं। यह सभी सीसीटीवी कैमरे मथुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, वीआईपी एंट्री, सर्कुलेटिंग एरिया, सेकंड एंट्री, थर्ड एंट्री और यार्ड में लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


इन कैमरों के माध्यम से स्टेशन पर होने वाली गतिविधियों की निगरानी रखने के लिए आरपीएफ थाने के समीप कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां चार बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। आरपीएफ इसकी मॉनीटरिंग करेगी। आरपीएफ इंस्पेक्टर सतेंद्र यादव ने बताया कि अभी कंट्रोल रूम और सीसी कैमरे का काम हो रहा है। 60 कैमरे लगाए जा चुके हैं। जल्द ही कंट्रोल रूम आरपीएफ को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें