मथुरा। सदर थाना क्षेत्र स्थित कृष्णापुरम काॅलोनी औरंगाबाद स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर एक अप्रैल को फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि कृष्णापुरम काॅलोनी में कोचिंग सेंटर के बाहर आरोपी ने साथियों के साथ तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया था। इस मामले में हल्का इंचार्ज त्रिमोहन सिंह ने सुनील, शैलेश व दीपू के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
शनिवार देर रात पुलिस ने औरंगाबाद क्षेत्र से आरोपी से पकड़ लिया। कब्जे से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम अलीगढ़ के थाना गोंडा निवासी दीपू उर्फ दीपक बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले काफी समय से औरंगाबाद स्थित मोती एनक्लेव में किराये पर रहता है।