फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 30 पशु पकड़कर भेजे गोवर्धन, बरसाना व धमसींरा गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को गोसेवकों के सहयोग से छुट्टा मवेशी को पकड़ने का अभियान चलाया। टीम ने पिछले सात दिनों में 30 से अधिक मवेशियों को पकड़कर गोशाला पहुंचाया है। इन मवेशियों की चपेट में आकर कई राहगीर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

नगर में छुट्टा मवेशियों का उत्पात इतना बढ़ता जा रहा है कि राहगीरों को निकलना भी मुश्किल हो गया है। जिसके बाद अब नगर पालिका प्रशासन ने गोसेवक भगत सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर पिछले सात दिनों में 30 से अधिक मवेशियों को पकड़कर गोशाला भेजा जा चुका है। शुक्रवार को चार सांड़ पकड़कर गोवर्धन, बरसाना एवं धमसींगा गोशालाओं में भेजे गए।

कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध भारती ने बताया कि किसी भी कीमत पर पशुओं को सड़कों पर न छोड़ा जाए। मवेशियों को खुला छोड़ने वाले मालिकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए नगर में मुनादी करा दी गई है।
विज्ञापन

-छुट्टा पशुओं की समस्या के निदान के लिए गोपाल नगर में दो एकड़ भूमि पर नंदीशाला एवं गोशाला के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसके स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। दावा किया कि बोर्ड बैठक होने के बाद से अभी तक 30 से अधिक पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा गया है, जिसमें गोसेवकों की मदद ली जा रही है। - धर्मवीर अग्रवाल, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, कोसीकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें