फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रावल में बधाई गायन के दौरान हुआ जातीय संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महावन कस्बे के गांव रावल में राधाष्टमी के तीसरे दिन मंदिर परिसर में बधाई महोत्सव में उपहार लूटने के दौरान दो जाति के लोगों में संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हो गया। महोत्सव में खलल पड़ गया और लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पहुंची पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम बधाई महोत्सव में श्रद्धालु आनंदित होकर नृत्य कर रहे थे। देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे गोकुल नंदभवन नंद किला के महंत छनिया पुजारी अन्य पुजारियों के साथ गांव रावल पहुंचे। बधाई गायन के दौरान पुजारियों ने गोकुल से लाईं साड़ी, खिलौने, मिठाई, उपहार लुटाए तो वहां भीड़ में मौजूद श्रद्धालुओं में सामान लूटने की होड़ मच गई। गुर्जर समाज व अनुसूचित समाज के लोग एक-दूसरे से धक्का मुक्की करने लगे। इससे मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई।
मामला बढ़ता देख मंदिर के सेवायत राहुल कल्ला ने पीआरवी 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने अनुसूचित समाज एवं गुर्जर समाज के लोगों को शांत कराकर अपने-अपने घर भेज दिया। रात लगभग 11 बजे दोनों पक्षों में तनाव फिर से बढ़ गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे निकल आए। दोनों पक्षों में पहले लाठी डंडे चले फिर जमकर पथराव हुआ। सूचना पर थाना जमुनापार प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ गांव रावल पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से 21 लोगों को हिरासत में ले लिया। क्षेत्राधिकारी संदीप कुमार ने बताया दोनों पक्षों के 21 लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें