फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता और पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेस नेता निमाई पंडित उर्फ कृष्ण कुमार कौशिक और उनकी पत्नी साधना कौशिक की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा थाना गोविंदनगर में दर्ज कर लिया गया है। गोविंदनगर पुलिस अब परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन

५ जून को जगन्नाथपुरी में खून से लथपथ दंपती का शव मिला था। सीसीटीवी फुटेज में बाहर से घर में किसी की एंट्री नहीं दिखी थी। यह गोविंदनगर पुलिस के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद खुलासा हुआ था। तीन दिन से गोविंदनगर पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही थी। बुधवार रात को कांग्रेस नेता के भाई बलराम पंडित की तहरीर पर गोविंदनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी के बयान लेने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। मालूम हो कि शुरुआत में पुलिस ने इसे आत्महत्या माना था। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला था कि निमाई पंडित ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी, इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मौके पर पिस्टल व कारतूस भी बरामद किए थे और पिस्टल को जांच के लिए भेजा जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें