फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कर्ज न चुकाने की सजा...जंजीर से बांध दिया किसान, कमरे में किया बंद; चाचा और चचेरा भाई गिरफ्तार

Tue, 22 Jul 2025 09:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

चचेरे भाई ने जंजीर से बांधकर किसान को कमरे में बंद कर दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ। मामले में पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

 
विज्ञापन
नत्थू पांडेय के पैर जंजीर से बांधकर बनाया बंधक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोतवाली छाता क्षेत्र के गांव खायरा में किसान को कर्ज न चुकाने पर जंजीर से बांधने के मामले में पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। किसान की तहरीर पर उसके चाचा-चाची के साथ ही चचेरे भाई और भाभी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने चचेरे भाई को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

रविवार को गांव खायरा निवासी नत्थू पांडेय का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उनके पैर में जंजीर बांधकर ताला डाला गया था। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने उन्हें मुक्त कराया था। सोमवार को नत्थू पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने उनके चाचा नंदो, चाची जयदेई, चचेरे भाई नटवर और उसकी पत्नी सीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

मुकदमे में बंधक बनाने के साथ ही दो लाख रुपये, दो तोला सोना व आधा किलो चांदी ले जाने और मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई नटवर को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। वहीं अन्य आरोपों की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक छाता कमलेश सिंह ने बताया कि जांच में सोना और चांदी चुराने के आरोप झूठे पाए गए हैं। किसान को जंजीर से बांधकर रखने के मामले में विवेचना चल रही है।
विज्ञापन

सीओ छाता आशीष शर्मा ने बताया कि किसान की तहरीर पर उसे जंजीर से बांधकर रखने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें