फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छह नामजद पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र के गांव अक्रूर में चहारदीवारी तोड़कर गार्ड की रायफल छीनने के मामले में छह नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। खेत स्वामी की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की धर पकड़ में जुटी है।
विज्ञापन


गांव अक्रूर में शुक्रवार रात खेत की चहारदीवारी व कमरे को तोड़ दिया गया था। आरोपी सुरक्षा में लगे गार्ड की रायफल व 10 कारतूस भी लूट ले गए। शिकायत पर जैंत पुलिस ने 10 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

खेत स्वामी की तहरीर पर रविवार देर शाम पुलिस ने छह नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर अहिल्यागंज निवासी चंदन, गोविंदा, शंकर, भोला, दीपक, तोताराम आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गयी रायफल बरामद की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें