फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: प्रख्यात कथावाचक के दो भाइयों समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज; धमकी, मारपीट और वसूली का आरोप

Sat, 20 Jan 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुर में प्रख्यात कथावाचक के दो भाइयों समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर धमकी, मारपीट और वसूली का आरोप है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के जैंत थाने में प्रख्यात कथावाचक के दो भाइयों समेत सात नामजद व पांच अज्ञात लोगों पर धमकी, मारपीट, वसूली सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली की चाहत गारमेंट्स कंपनी की जैंत स्थित जमीन के केयरटेकर द्वारा यह मुकदमा कोर्ट के जरिये दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


केयरटेकर राहुल शर्मा निवासी महादेव नगर, शमशाबाद रोड, आगरा ने विजय शर्मा पुत्र राजवीर शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा पुत्र राजवीर शर्मा निवासीगण ए-2, ठाकुरजी, कुटीर, राधा पुरम एस्टेट, गणेशरा, कमल शर्मा पुत्र मोहनलाल शर्मा निवासी विकास नगर कॉलोनी, मंडी चौराहा, सत्तो पहलवान निवासी गांव बाजना, मांट, गजेंद्र, बनवारी पहलवान, हरिओम निवासी-मथुरा व चार से पांच अज्ञातों को आरोपी बनाया है।

आरोप है कि चाहत गारमेन्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, जिसका प्रधान कार्यालय न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली में है, उसकी जमीन (खसरा संख्या 2045, 2046, 2047 2048, 2071) जैंत में दिल्ली-आगरा हाईवे पर स्थित है। इस जमीन पर तीन नवंबर 2023 को कमल शर्मा व सत्तो पहलवान आदि आए और उसके व अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


इसकी शिकायत पुलिस से की गई। इसी बात की रंजिश मानते हुए 15 दिसंबर 2023 को विजय शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, कमल शर्मा, सत्तो पहलवान, गजेन्द्र, बनवारी पहलवान व हरिओम अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ हथियार लेकर आया। उसके व कर्मचारियों के साथ मारपीट की और जमीन छोड़कर भागने को कहा। विजय व श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि वे भागवताचार्य ठाकुर देवकी नंदन के भाई हैं। इंस्पेक्टर अजय वर्मा ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें