फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार

Sat, 20 Jan 2024 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिन में अधिकतम पारा 12 डिग्री तक ही पहुंच सका। लगातार तीसरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हो सके। जिससे मौसम में काफी ठंड रही। गलन भरी सर्दी से लोग ठिठुरते रहे। अलाव लोगों का सहारा बने रहे।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह के समय न्यूनतम पारा पांच डिग्री पर रहा। आसमान में बादल छाए रहे। कोहरे की भी दस्तक बनी रही। जिसके चलते सूरज बादलों की ओट से बाहर नहीं निकल पाए। तीन दिन से लगातार धूप न निकलने से मौसम में काफी ठंड बढ़ गई। इस सीजन में दिन के समय अब तक इतनी ठंड नहीं रही, जितनी शुक्रवार को देखी गई। अब तक दिन में सबसे कम पारा 13 डिग्री तक 17 व 17 जनवरी को रहा था। इस पारे में एक डिग्री की गिरावट आगई, जिससे अधिकतम पारा दोपहर 3 बजे 12 डिग्री पहुंचा। जिससे दिन में भी लोग ठंड से ठिठुरते रहे। लोग अलाव के सहारे बैठकर ठंड से राहत पाने की कोशिश में जुटे रहे। सांझ ढलने के साथ ही पारा गिरना शुरू हो गया। सांय छह बजे ही पारा गिरकर 9 डिग्री पर आ गया। रात के समय मौसम में काफी ठंड बढ़ गई।

ठंड में पशुओं के लिए चारा लाना हो रहा मुश्किल
कासगंज। ठंड के मौसम में पशुओं के लिए चारा लाना भी पशुपालकों के लिए मुश्किल भरा हो रहा है। पशुपालक परिवारों की महिलाएं ठंड में ठिठुरकर ही खेतों से चारा लेने की लिए निकल पड़ती है। वे ठंड में ठिठुरकर सिर पर गठरी रखकर पशुओं का चारा लाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें