फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 35 बिजली चोरों पर केस, वसूला जाएगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विद्युत निगम की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर बिजली चोरी के 35 मामले पकड़े। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। विद्युत निगम की टीम ने मथुरा ग्रामीण क्षेत्र के नगला मेदुआ और आयरा खेड़ा गांव में 10-10 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा।
विज्ञापन


जबकि एसडीओ पंकज शर्मा के नेतृत्व में टीम ने छटीकरा के गांव गोपालगढ़ और छरौरा में 15 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। राजवीर, बैरागी, हरिशचंद्र, गुड्डी, टीकम, पप्पू, सोरन सिंह, राजू, डौली त्रिवेदी, दिपाली सिंह, राजबाला देवी, जमील, प्रदीप, पूरन और आकाश के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। इन बिजली चोरों के कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए। सभी से जुर्माने के रूप में एक साल का बिल वसूला जाएगा। इसके बाद ही उन्हें बिजली आपूर्ति की सुविधा मिल पाएगी।

विद्युत निगम की टीम ने की ट्रांसफार्मर की मरम्मत: बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए विद्युत निगम की टीम लगातार काम कर रही हैं। उपकेंद्र लालपुर, राया और कजरौठ पर 11 केवी लाइन पर आ रहे पेड़ों की छटाई की गई। उपकेंद्र राधिका विहार, सहार और राया पर ट्रांसफार्मर की मरम्मत और साफ-सफाई की गई। कार्य के दौरान इन स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। चीफ इंजीनियर संजय जैन ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें