फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बाल अपचारी की आत्महत्या मामले की होगी न्यायिक जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में न्यायिक हिरासत में निरुद्ध बाल अपचारी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले की न्यायिक जांच होगी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने इस संबंध में सीजेएम को पत्र लिखा है। जल्द ही न्यायिक अधिकारी की जांच के लिए नियुक्ति की संभावना है। इधर, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्रा ने मामले में शासन को रिपोर्ट भेज दी है। संभावना है कि घटना के समय ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी-अधिकारी पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन


मंगलवार को राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. देवेंद्र शर्मा, सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष राजेश दीक्षित भी टीम के साथ संप्रेक्षण गृह में निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की। देवेंद्र शर्मा ने कहा कि इस मामले की जांच होगी और पूरी सच्चाई बाहर आएगी। किशोर द्वारा आत्महत्या करना दुखद है। उन्होंने बाल अपचारियों से बातचीत की। संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक को बसंत पंचमी पर परिसर की रंगाई-पुताई कराकर हवन कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बाल कल्याण समिति के कार्यालय का निरीक्षण किया।


यह था मामला
बलदेव निवासी 17 वर्षीय किशोर जनवरी में अपने पड़ोस की किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तीन फरवरी को किशोर को पकड़ लिया था। इसके बाद उसे राजकीय संप्रेक्षण गृह में दाखिल किया था। सोमवार तड़के चार बजे के करीब किशोर ने अपने बैरक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसे पुलिस ने एफएसएल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाधिकारी की ओर से सीजेएम को मामले की न्यायिक जांच के लिए पत्र लिखा गया है। इस प्रकरण की रिपोर्ट शासन को भी भेज दी गई है।
- विकास चंद्रा, डीपीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें