फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवर्धन रोड पर कार-टैंप की भिडंत, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना। गोवर्धन-बरसाना रोड पर शुक्रवार देर रात कार और टैंप की आमने-सामने से भिडंत हो गई। हादसे में टैंपो चालक की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार दस श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात 11:10 बजे डीसीआर मथुरा से गोवर्धन-बरसाना मार्ग पर हादसे की सूचना मिली। इसके बाद इंस्पेक्टर घनेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि बरसाना की ओर जा रही कार और गोवर्धन से आ रहे टैंपो की गायत्री देवी पब्लिक स्कूल के सामने सीह गांव के पास आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में टैंपो चालक रघुवीर पुत्र प्रेमचंद निवासी गांव कमई, बरसाना की मौके पर ही मौत हो गई।
राजकुमारी, सविता, प्रियंसी, अर्चना, नीरज, जितेंद्र निवासी ग्राम इटावा गिन्नौर हीरापुर संभल, साक्षी गुप्ता पुत्री सूरज कुमार निवासी गयेघाट बजरंगपुरी पटना, स्नेहलता पत्नी सूरज कुमार और सूरज कुमार पुत्र गोपाल निवासी बजरंगपुरी, पटना, बिहार घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी गोवर्धन में भर्ती कराया। वहीं टैंपो चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें