फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: कार में डीजल कराया फुल, फिर पांच ड्रम भी भरवाए...बिना पैसे दिए भागा, पीछा करते रह गए पंप कर्मचारी

Fri, 26 Jul 2024 12:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

 आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर उस समय पेट्रोल पंप कर्मचारियों के होश उड़ गए, जब एक कार चालक डीजल के पैसे दिए बिना ही भाग निकला। पंप मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप से बृहस्पतिवार को कार सवार 23 हजार रुपये कीमत का डीजल भरवाकर भाग निकला। सूचना पर थाना पुलिस व पीआरवी खोजबीन को पहुंची, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। चालक कोटवन-करमन टोल प्लाजा से भी कार को भगा ले गया। पंप मालिक ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

 

अग्रसेन नगर निवासी भाजपा नेता तरुण सेठ का रवि फिलिंग स्टेशन पंप है। सेल्समैन गोविंद ने बताया कि पेट्रोल पंप पर एक कार सवार पहुंचा और कार के अंदर रखे 5 डिब्बों में 260 लीटर डीजल भराया। इसके बाद कार में पेट्रोल भराया। करीब 23 हजार का भुगतान करने के लिए कार सवार को बोला। कार सवार को सेल्समैन कार्ड से भुगतान कराने के लिए ऑफिस ले गया।
 
विज्ञापन

कार सवार ने कहा कि कार्ड कार में रह गया है। वह कार्ड लेकर आ रहा है। कार्ड लेने के बहाने युवक गाड़ी स्टार्ट कर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि कार पर लगी नंबर प्लेट फर्जी भी हो सकती है। राजमार्ग पर विभिन्न प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें