फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार...एक की माैत और दो लोग घायल; चालक को नींद की झपकी से हादसा

Tue, 23 Sep 2025 07:40 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक की माैत हो गई। दो लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
हादसे का शिकार कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना बलदेव क्षेत्र में मंगलवार सुबह 5.30 बजे हादसा हो गया। नोएडा से आगरा की तरफ जा रही स्कार्पियाे गाड़ी चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


कार सवार बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के लक्ष्मी नगर निवासी होशियार विष्ठ के पुत्र ईश्वर विष्ठ (25) की मौत हो गई। वहीं 2 अन्य सवार बरेली की सद्भावना कॉलोनी निवासी यश चौहान व मेरठ के कंकड़खेड़ा थाने के हरवंश विहार निवासी चारू चौधरी घायल हो गए। 

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षतिग्रस्त वाहन को राया कट पर यार्ड में भेज दिया है। सीओ संजीव राय ने बताया कि गाड़ी पलटने से एक की मौत हो गई व दो घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें