फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कार बनी आग का गोला, शॉर्ट सर्किट से धूं-धूंकर जली; मची अफरा-तफरी

Thu, 03 Sep 2026 12:06 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से कार में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, इस दौरान सड़क पर कुछ देर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
 
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कार बनी आग का गोला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। सड़क पर कार धूं-धूंकर जलती रही। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे के दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा नगला बरी निवासी राजकुमार गुरुवार सुबह करीब पांच बजे निजी कार्य से कार से वृंदावन जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर माइलस्टोन 104 के समीप अचानक कार से धुआं उठता दिखाई दिया। चालक राजू ने आनन-फानन में कार को रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार रुकते ही उसमें भीषण आग लग गई।

 देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार को धूं-धूंकर जलता देख सड़क से गुजर रहे वाहन भी रुक गए। इससे मौके पर कुछ देर के लिए वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें