फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, कूदकर भागे सवार; वीडियो आया सामने

Fri, 13 Mar 2026 11:53 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जयगुरु देव आश्रम के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार समय रहते बाहर निकल गए, जबकि दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हाईवे पर कार में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जयगुरु देव आश्रम के निकट एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कार सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार सुबह की है। कार जयगुरु देव आश्रम के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक कार के इंजन से धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन दम मौके पर पहुंचा। कुछ ही देर में अग्निशमन कर्मियों ने मोर्चा संभाला और पानी की बौछारों से आग पर काबू पाया, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन विस्तृत जांच जारी है। इस घटना के कारण राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें