फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कैंटर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह चौमुहां रजबहे के पास अनियंत्रित कैंटर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम जिखनगांव निवासी अशोक बुधवार सुबह करीब 4 बजे अपने ट्रैक्टर को लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह चौमुहां रजबहे के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे हाईवे के एक हिस्से पर वाहनों की कतारें लग गईं।
सूचना पर थानाध्यक्ष जैंत सोनू सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात चालू कराया। घायल कैंटर चालक को भर्ती कराया गया है। अशोक के चाचा मुनेश ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें