फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रंगभरनी एकादशी पर भीड़ के कारण परेशान हुए परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा नगर के चार परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा के अंतिम दिन अंग्रेजी एवं वैकल्पिक विषय योग एवं चित्रकला की परीक्षा में सर्वाधिक 1800 परीक्षार्थी शामिल हुए। रंगभरनी एकादशी होने के कारण परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में भीड़ के कारण मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


नगर के निंबार्क संस्कृत महाविद्यालय, प्रेम महाविद्यालय, बड़ा खटला एवं सुखदा भक्ति बालिका विद्यालय में उत्तर मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा के अंतिम दिन अंग्रेजी, योग एवं चित्रकला विषय की परीक्षा हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में लगभग 1800 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
इनमें श्री निम्बार्क संस्कृत महाविद्यालय में 474 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। निंबार्क संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य दिवाकर झा ने बताया कि परीक्षा के अंतिम दिन होली के कारण किसी तरह का हुड़दंग न हो इसे लेकर केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा सतर्कता बरती गई। परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें