फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96 रोगियों ने कराया परीक्षण, छह का होगा आपरेशन

Sat, 03 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
कैंसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और भक्तिवेदांत कैंसर इंस्टीट्यूट का साझा प्रयास गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है। शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सरल हेल्थ केयर पर निशुल्क कैंप लगाया गया। जांच शिविर में मुंबई से आए चिकित्सकों ने 96 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें से छह रोगियों को आपरेशन के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


हाईवे स्थित सरल हेल्थ केयर पर लगे शिविर में जांच के लिए सुबह 10 बजे से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। स्थानीय लोगों के साथ अन्य जिलों से भी रोगी इस शिविर का लाभ लेने के लिए पहुंचे।  शिविर में प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डा. विष्णु अग्रवाल और उनकी टीम के सदस्य डा. अमोल ने रोगियों का परीक्षण किया। शिविर में चिकित्सकों ने कुल 96 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें से छह रोगियों का आपरेशन मुंबई में होगा। दो गरीब रोगियों का आपरेशन निशुल्क किया जाएगा। 

शिविर के दौरान डा. विष्णु अग्रवाल ने कहा कि रोगी समय पर  जांच करा लें तो दवाओं और आपरेशन के द्वारा कैंसर का उपचार संभव है। सरल हेल्थ केयर के संचालक चिकित्सक डा. आशीष गोपाल ने कहा अमर उजाला का यह प्रयास गरीबों के खासा लाभकारी है। इस अवसर पर डा. अमोल, शिविर कोआर्डिनेटर नेत्रपाल सिंह भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


तंबाकू, गुटखा और धूम्रपान से रहें दूर
कैंसर के रोगियों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। अमर उजाला फाउंडेशन और भक्तिवेदांत कैंसर इंस्टीट्यूट के संयुक्त प्रयासों से लगे निशुल्क कैंसर जांच शिविर के मुख्य चिकित्सक डा. विष्णु अग्रवाल ने कहा कि जांच शिविर में अधिकांश रोगी मुख कैंसर से पीड़ित आते हैं। इसका मुख्य कारण तंबाकू, गुटखा और धूम्रपान है। उन्होंने लोगों को बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, शराब, तंबाकू का मंजन और सुपारी न खाने की सलाह दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें