फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने वाले कर्मियों को पेन-डायरी देंगे फैक्ट्री मालिक

Fri, 20 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
वोटिंग के लिए ली शपथ
विज्ञापन
शतप्रतिशत मतदान के लिए अमर उजाला की मुहिम रंग लाने लगी है। फैक्ट्री मालिकों ने अपने कर्मचारियों को वोटिंग के लिए प्रेरित करने के लिए ऑफर देने का एलान किया है। वोट डालने वाले हर कर्मचारी को पेन, डायरी और अन्य उपहार दिए जाएंगे। इसके लिए पत्राचार भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिले के कारोबारियों ने अमर उजाला के अभियान से जुड़कर ये अभिनव पहल की है। नेशनल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ने अपने सभी 275 सदस्यों (उद्यमी और ट्रेडर्स) को पत्र लिखकर इस अभियान से जुड़ने को कहा है। इसमें सभी फर्म प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वो अपने कर्मचारी, मजदूरों के अलावा और भी आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें ताकि इस मुहिम को शत प्रतिशत मतदान के अंजाम तक पहुंचाया जा सके।

नेशनल चैंबर्स के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश बजाज, उपमंत्री रामप्रकाश अग्रवाल, तिलकद्वार अग्रवाल समिति की ओर से चौधरी सुरेश चंद अग्रवाल ने अमर उजाला के इस अभियान और प्रयासों को सराहा। कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए ऐसे ही प्रयासों की जरूरत है।
विज्ञापन


इन्होंने किया एलान
- ग्राफिक्स आर्ट एंड प्रिंट फर्म मतदान का निशान दिखाने पर कर्मचारियों को देगी डायरी।
- राजस्थान प्रेस ने अपने मजदूर, कर्मचारियों को निशान दिखाने पर कैलेंडर देने की बात कही।

- साड़ी कारखाना केएल एंड संस ने मजदूरों और कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप डायरी देने को कहा है। 
- तिलकद्वारा अग्रवाल धर्मशाला समिति अपने मजदूरों, कर्मचारियों को वोट का निशान दिखाने पर देगी पेन।

सबसे पहले वोट डालने का लिया संकल्प
बृजधाम विद्या मंदिर पाली डूंगरा में गुरुवार को शिक्षक, शिक्षकाएं, छात्र-छात्राओं ने वोट डालने की शपथ ली। अमर उजाला के  अभियान शत प्रतिशत मतदान से हर रोज बड़ी संख्या में मतदाता जुड़ रहे हैं। मंदिर में वोट डालने की शपथ ली गई। चेयरमैन जगवीर सिंह ने भी लोगों को प्रेरित किया। रेखा शर्मा, प्रियंका ने कहा कि सभी कार्यों को छोड़ कर सबसे पहले वोट डालेंगे। प्रबंध निदेशक अतुल चौधरी, प्रधानाचार्य किशन सिंह, भगत सिंह, हरीश्चंद यादव, मनोज कुमार, समद खान, हरीचंद चतुर्वेदी, सुप्रिया, मधु, अनीता आदि उपस्थित रहे।

एनसीसी कैडेट्स ने ली वोट डालने की शपथ
एनसीसी कैडेट्स ने सिविल लाइंस पर स्थित बटालियन के कार्यालय के सामने वोट डालने के लिए शपथ ली। सूबेदार मेजर दर्शन कुमार ने सभी को शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी कि जिम्मेदारी बनती है लोगों को वोट के प्रति प्रेरित किया जाए। इस दौरान सूबेदार आबिद, मुहम्मद रफी, अशोक, स्वर्णल, अजीम के साथ तमाम कैडेट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें