फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विकास खंड को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। नंदगांव विकास खंड सभागार में खंड स्तरीय प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान की उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। 91 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, विद्यालय प्रबंधन समितियों के अध्यक्षों तथा विकास खंड की ग्राम पंचायतों के अध्यक्षों (ग्राम प्रधान) ने भाग लिया। एबीएसए ने विकास खंड को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कार्यशाला का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी नरेश कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश प्रसाद शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप जलाकर किया। कार्यशाला में विद्यालय प्रबंधन समितियों के अध्यक्षों तथा विकास खंड की ग्राम पंचायतों के प्रधानों का स्वागत किया गया। खंड विकास अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि मिशन कायाकल्प के अंतर्गत अवशेष बिंदुओं को यथाशीघ्र पूरा करा दिया जाएगा। शिक्षक बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दें।

द्वितीय सत्र में नोडल एआरपी राजेश कुमार, योगेश कुमार, नवीन शर्मा, दिनेश कुमार, प्रांशु शर्मा ने विभिन्न विषयों यथा मिशन कायाकल्प, डीबीटी धनराशि अंतरण, एसएमसी बैठक, पीटीएम, महिला सशक्तिकरण, निपुण कार्य योजना, समग्र शिक्षा अभियान तथा सामुदायिक सहभागिता पर विचार रखे। तृतीय सत्र में अतिथियों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में विनय मिश्रा, कुंज बिहारी, प्रदीप मिश्रा, उमा शंकर, पंकज, कन्हैया, ओमप्रकाश, राकेश एवं नवीन शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें