फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सीएई के सिर सजा जीत का ताज, फाइनल में 5 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

विज्ञापन
सीएई की विजेता टीम के खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ।
विज्ञापन
मथुरा। छत्रपति शिवाजी महाराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल आगरा के मैदान में हो रहे फर्स्ट शांतिनिकेतन अंडर-15 कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सीएई मथुरा ने ताज क्रिकेट अकादमी आगरा को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में सीएई के कप्तान अंकुल धनगर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ताज क्रिकेट अकादमी की टीम 39 ओवरों में 147 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से नितिन यादव ने 34 और आतिश जादौन ने 24 रन का योगदान दिया। सीएई की ओर से राज धनगर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, जबकि उत्कर्ष चौधरी और उत्कर्ष जादौन ने 2-2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएई मथुरा की टीम ने 33 ओवरों में 6 विकेट पर 149 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की जीत में अर्णव बेलौटिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 89 रन बनाए जबकि कप्तान अंकुल धनगर ने 26 रन और राज धनगर ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया। ताज अकादमी आगरा की ओर से आरव जुरेल ने 3 विकेट लिए।
विज्ञापन

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अर्णव बेलौटिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार आतिश जादौन (ताज आगरा), सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार अरुण बघेल (ताज आगरा) और सर्वश्रेष्ठ फील्डर का पुरस्कार सीएई मथुरा के कप्तान अंकुल धनगर को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें