फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 78 केंद्रों पर 15 अप्रैल से होगी 69500 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शासन ने जनपद के लिए 69500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। गेहूं खरीद की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। जनपद में 78 गेहूं खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए किसानों को अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते प्रदेश में देरी से शुरू होने जा रही गेहूं खरीद की तिथि और नीति राज्य सरकार ने घोषित कर दी है। इसके तहत जनपद में 78 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां गेहूं की खरीद समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से की जाएगी। इस संबंध में दिशा निर्देश मिलते ही गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी रामेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि संबंधित एजेंसियों को शासन के दिशानिर्देश से अवगत करा दिया गया है। किसानों को भी पंजीकरण के लिए सूचना देते हुए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बगैर पंजीकरण के किसान गेहूं नहीं बेच सकेगा।
विज्ञापन

खास बातें
- पंजीकृत किसान से ही खरीदा जाएगा गेहूं।
- पंजीकरण स्मार्ट फोन, जनसेवा केंद्र, साइबर कैफे से डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एफसीएस.यूपी.जीओवी.इन पर कराया जा सकता है।
- लघु एवं सीमांत कृषकों का गेहूं क्रय के लिए मंगलवार और शुक्रवार आरक्षित किया गया है।
- क्रय केंद्र पर गेहूं की तराई, छनाई व सफाई में आने वाला खर्च 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसान को देना होगा।
खरीद के लिए तय एजेंसियां
भारतीय खाद्य विभाग-04
पीसीएफ-61
पीसीयू-09
यूपी एग्रो-03
एफसीआई-01
मथुरा मंडी में बिका 1800 के भाव ए ग्रेड गेहूं
बृहस्पतिवार को हाईवे स्थिति कृषि मंडी समिति में गेहूं लेकर पहुंचे किसान को एक बार फिर समर्थन मूल्य नहीं मिल सका। व्यापारियों ने मंडी समिति में ए ग्रेड का गेहूं की बोली सिर्फ 1800 रुपये प्रति क्विंटल लगाई। लॉकडाउन के दौरान मंडी में किसान के गेहूं की यही स्थिति बनी हुई है। यहां 1700 से 1800 के भाव में गेहूं की खरीद की जा रही है। सरकारी मूल्य से कम में गेहूं खरीद का विरोध करने के बावजूद किसान की स्थिति असहाय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें