फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने व्यापारियों को समझाईं जीएसटी की बारीकियां

विज्ञापन
वृंदावन वाणिज्य कर विभाग एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक करते अधिकारी और व्यापारी - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। जीएसटी के रिटर्न और जीएसटी पंजीकरण को लेकर शुक्रवार को गिर्राज भवन गोपीनाथ बाजार में शिविर आयोजित किया गया। उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित शिविर में संबंधित अधिकारियों ने व्यापारियों को रिटर्न दाखिल करने के नए नियम और नवीन पंजीकरण के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग खंड दो, चार और पांच से जुड़े इस शिविर में डिप्टी कमिश्नर सुजाता सिंह, डिप्टी कमिश्नर सीमा सरोज डिप्टी कमिश्नर नीरज गौतम ने मौजूद व्यापारी और उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को जीएसटी को लेकर विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। नए पंजीकरण और रिटर्न दाखिल किए जाने की जानकारी दी। उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल ने इस प्रकार के शिविर की आवश्यकता जताई। सीए विवेक अग्रवाल ने व्यापारियों के समझ आ रही दिक्कतों से अधिकारियों को अवगत कराया।
वाणिज्य कर अधिकारी अमर सिंह, संतोषचंद्र, सुनील कुमार, ओपी सैनी, वरिष्ठ सहायक शिवकुमार के साथ व्यापारी कृष्ण कुमार गुप्ता, गिरीश भारती, हरीओम शर्मा, अजय अरोड़ा, लवेश वार्ष्णेय, विनोद गुप्ता, प्रेम गुप्ता, मोहित गोस्वामी, मुरारी अग्रवाल, अनिल अग्रवाल व लीला गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें