फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार युवती को यमुना एक्सप्रेस-वे पर छोडने वाली बस की हुई पहचान

विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। युवती को एक्सप्रेस-वे पर उतारने वाली रोडवेज बस का पुलिस को सिर्फ नंबर ही मिल सका। उसे न तो डिपो की जानकारी हुई और न ही संबंधित रोडवेज चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकी है।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को बीमार युवती हंसिका को कोरोना के शक में रोडवेज बस से मांट टोल पर जबरन उतार दिया गया था। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मांट टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से उस बस की पहचान नंबर यूपी 78 डीएन 5864 के रूप में की है। थानाध्यक्ष मांट भीम सिंह जावला ने बताया कि अभी सिर्फ नंबर की पहचान हो सकी है।

रोडवेज बस किस डिपो की है, यह अभी पता नहीं लग सका है। युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। जानकारी रहे सोमवार को शिकोहाबाद के गांव नगला हीरा सिंह निवासी सुशील की पुत्री हंसिका अपनी मां के साथ बस में बैठकर घर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें