फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कोशांबी और दो बसें नोएडा के लिए चलाई गईं, कमाई में इजाफे की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा से चार बसें कौशांबी और दो बसें नोएडा के लिए चलाई गई हैं। इन बसों के संचालन से रोडवेज को कमाई बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक उम्मीद से भी काफी कम रोडवेज को कमाई हो रही है।
विज्ञापन

अनलॉक-1 में बसों का संचालन शुरू किया गया। यह बसें भी केवल यूपी के जनपदों तक ही सीमित थीं। इसके अलावा अन्य प्रदेशों में बसों का संचालन न होने और उम्मीद के मुताबिक सवारी न मिलने से रोडवेज को 20 दिनों में 1.80 करोड़ का नुकसान सहना पड़ा है। फिलहाल रोडवेज ने 30 बसें चला रखी हैं। अब रोडवेज ने शनिवार से चार बसें कौशांबी और दो बसें नोएडा के चलाई गई हैं। रोडवेज अफसरों को इससे कमाई में इजाफे की उम्मीद लग रही है। एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि आरएम मनोज के निर्देश पर छह बसों का संचालन बढ़ाया गया है।
वृंदावन से नोएडा के लिए आज से चलेगी बस
मथुरा। वृंदावन के लोगों के लिए खुशी की खबर है। लॉकडाउन-1 में वृंदावन से बस सेवा शुरू नहीं हो सकी थी। अमर उजाला ने कुछ दिन पहले प्रमुखता से समाचार प्रकाशित करके रोडवेज अफसरों का ध्यान आकर्षित किया था। आखिरकार रोडवेज अफसर वृंदावन से नोएडा के लिए बसों का संचालन करने को तैयार हो गए। एआरएम ने बताया कि रविवार से नोएडा के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें