फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बस ने कार को मारी टक्कर...हाईवे पर दूसरी ओर जाकर पलटी, मच गई चीख-पुकार; चार लोग घायल

Sun, 13 Apr 2025 12:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

हाईवे पर बस ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार हाईवे पर दूसरी ओर जाकर पलट गई। सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। माैके पर पुलिस पहुंच गई। 
 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र में मथुरा-दिल्ली हाईवे पर एक निजी विश्वविद्यालय के पास आगरा से फरीदाबाद की ओर जा रही कार में पीछे से बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार कुछ दूर जाकर मथुरा की तरफ डिवाइडर पर जाकर पलट गई। हादसे में दंपती, बेटा-बेटी मामूली रूप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन


 
Trending Videos

फरीदाबाद की भारत कॉलोनी सेक्टर 88 निवासी जीतराम ने बताया कि वह पत्नी, बेटा, बेटी के साथ चित्रकूट से फरीदाबाद जा रहे थे। इसी दौरान प्राइवेट बस चालक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक व परिचालक फरार हो गए। 

 
विज्ञापन

कुछ समय बाद बस की सवारियां भी उतरकर चलीं गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती व बच्चों को निकाला। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि प्राइवेट बस नंबर के आधार पर जांच कर करवाई की जाएगी। पीड़ित के परिजन को सूचना दे दी है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें