मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण क्षेत्र अंतर्गत निजी बिल्डरों द्वारा आवासीय योजनाओं में समय से काम पूरा न करने और यूपी रेरा की बैठकों को नजरअंदाज करने वाले दो बिल्डरों को बैंक खाते सीज करने की चेतावनी जारी की है।
आवास नीति के तहत अब निजी बिल्डरों को नक्शा स्वीकृति के साथ ही रेरा में पंजीकरण कराना होता है। इसके तहत आवासीय योजना की एक तय राशि भी जमा करनी होगी है जिसे परियोजना को पूरा होने के हिसाब से बिल्डर को जारी किया जाता है। परियोजना को तय समय में पूरा करना होता है। इस मामले में अधिकांश बिल्डर लापरवाही बरतते हैं। इसकी समीक्षा के दौरान दो बिल्डर रेरा के दिशानिर्देशों को लेकर भी लापरवाह बने हैं। समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहे हैं। इस पर हाइड आवे सूटस एलेक्जर और गोल्डन गेटवे गोल्डन को बैंक खाते सीज करने की चेतावनी दी गई है। हालांकि निर्धारित समय पर प्रोजेक्ट पूरा न करने वाले बिल्डरों की संख्या बहुतायत में है।