फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: पूर्णिमा पर ठाकुर बांकेबिहारी के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, दर्शन पाकर हुए निहाल

Thu, 06 Apr 2023 08:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जैसे ही मंदिर के गेट खुले भक्तों का रेला मंदिर में प्रवेश कर गया। हर कोई अपने आराध्य के दर्शन पाकर धन्य मान रहा था। मंदिर और बाहर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया गया। फूल बंगले में विराजे आराध्य के दर्शन पाकर भक्त निहाल हो गए।

पट खुलने से पहले ही लगी भीड़

बृहस्पतिवार की सुबह मंदिरों में पट खुलने से पहले की भक्तों की भारी भीड़ मंदिर के बाहर एकत्रित हो गई। ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारे लगाते भक्त मंदिर के गेट खुलने का इंतजार करते दिखाई दिए। जैसे ही मंदिर के गेट खुले भक्तों का रेला मंदिर में प्रवेश कर गया। हर कोई अपने आराध्य के दर्शन पाकर धन्य मान रहा था। मंदिर और बाहर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इधर चैत्र पूर्णिमा पर ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, राधा दामोदर मंदिर, कृष्ण बलराम इस्काॅन मंदिर, प्रेम मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - व्यापार में घाटा: चूड़ी कारोबारी ने दी धमकी, तो कारीगर ने पी लिया तेजाब; तड़पते हुए निकली जान

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें