फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जुमलेबाज, जनता रहे सावधान: संघरतन सेठी

Mon, 26 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
बसपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा के जोन कोआर्डिनेटर संघरतन सेठी ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी जुमलेबाज हैं। जब विदेशों से काला धन वापस नहीं ला पाए तो देश के अंदर गरीबों के धन को ही काला धन बता दिया। सभी को बैंक की कतार में खड़ा कर दिया। प्रदेश में सपा बंटवारे की लड़ाई में फंसी है। ऐसे में किसी के बहकावे में नहीं आएं। बसपा का साथ दें।  
विज्ञापन


जोन कोआर्डिनेटर आगरा-अलीगढ़ मंडल संघ रतन सेठी जुबली पार्क में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बसपा ने सभी वर्ग का सम्मान किया है। जबकि मोदी ने झूठ बोलकर केंद्र में सरकार बनाई। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि पिछड़ा एवं दलित वर्ग का सम्मान सिर्फ बसपा में ही है। विधायक श्यामसुंदर शर्मा ने कहा कि मायावती सर्व समाज का हित एवं सम्मान करती हैं। अब बसपा की सरकार बनने जा रही है।

सपा और कांग्रेस घबराकर गठबंधन का राग अलाप रहे हैं। सम्मेलन को विधायक राजकुमार रावत, योगेश द्विवेदी, प्रेमचंद कर्दम, मनोज पाठक ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम, गिर्राज प्रसाद गोला, दारा सिंह आजाद, देवी सिंह कुंतल, सतीश बघेल, महेंद्र चौधरी, वीरेंद्र परिहार, देवी सिंह कुंतल, रामबाबू सैनी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें