फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बीएससी के छात्र की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के तारसी इलाके में किराए के मकान में रहने वाले बीएससी (कृषि) के छात्र गौतम पाटीदार की करंट लगने से मौत हो गई। वह राजस्थान के झालावाड़ जिले का रहने वाला था और एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन


गौतम पाटीदार (20) पुत्र मुकेश पाटीदार निवासी धानौदा, झालावाड़, राजस्थान गिरिराज जी महाराज कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। भरतपुर रोड स्थित तारसी चौराहा पर उसने अपने साथी विशाल पाटीदार और जयंत पाटीदार के साथ संयुक्त रूप से किराए पर कमरा ले रखा था। विशाल व जयंत ने बताया कि रविवार रात दस बजे खाना खाने के बाद बर्तन साफ करते समय गौतम का हाथ बिजली के तार से छू गया। करंट लगने से वह मौके पर ही अचेत हो गया।

तत्काल उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर गौतम के परिजन मथुरा आ गए। इंस्पेक्टर थाना हाईवे उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें