मथुरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के 92वें दीक्षांत समारोह में बीएसए (पीजी) कॉलेज मथुरा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर जनपद का नाम रोशन किया है। आज विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम सभागार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में आयोजित होने वाले इस समारोह में कॉलेज की छात्राओं को कुल छह स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।
उत्कृष्ट प्रदर्शन से बीएसए कॉलेज ने शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। समारोह को लेकर छात्राओं और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। छात्राओं की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. ललित मोहन शर्मा और मुख्य प्रानुशासक प्रो. एसके राय समेत डॉ. मधु त्यागी, डॉ. एसके सिंह, डॉ. रवीश शर्मा, डॉ. बीके गोस्वामी, डॉ. वीपी राय, डॉ. चंचल शर्मा, डॉ. संजय सिंह चौहान, नीरेंद्र कुमार, तरुण पाठक, दीपक यादव उनके ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं हैं।
इन्हें मिलेंगे स्वर्ण पदक:
मोहिनी शर्मा (एलएलबी): एलएलबी तृतीय वर्ष, मुख्य परीक्षा और समेकित परीक्षा 2026 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर रामेश्वर प्रसाद बागला, पं. मोतीलाल नेहरू और मो. सैफुल्ला खान स्मृति सहित कुल 3 स्वर्ण पदक मिलेंगे।
गीता (एम एड): सत्र 2023-25 की मुख्य परीक्षा में 1600 में से 1366 अंक लाकर टॉप करने पर विशेष एमएड स्वर्ण पदक से सम्मानित होंगी।
अपर्णा गौतम (एमएड): सत्र 2024-26 (प्रथम वर्ष) में 800 में से 697 अंक पाकर पहला स्थान हासिल करने पर आगरा विश्वविद्यालय एम एड स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।
गरिमा अग्रवाल (बीसीए): बीसीए 2026 में 88 फीसदी अंकों के साथ पूरे डाॅ. भीमराव विश्वविद्यालय, आगरा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर सुमन गुप्ता स्वर्ण पदक से नवाजी जाएंगी।