फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र में बुधवार सुबह वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन



थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि राजमार्ग पर गांव छरौरा के पास पुलिया से पहले किसी वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को चपेट में लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों गांव से छरौरा में इंटरलॉकिंग का कार्य करने आ रहे थे। मृतकों की पहचान थाना मगोर्रा के उमरी निवासी 28 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रामस्वरूप व 40 वर्षीय अशोक पुत्र पूरन के रूप में हुई है।

दोनों आपस में चचेरे भाई थे और इंटरलॉकिंग ईंट लगाने का कार्य करते थे। मृतक धर्मेंद्र के भाई उमेश ने बताया कि दोनों सुबह घर से इंटरलॉकिंग ईंट लगाने का कार्य करने के लिए घर से आए थे। दोनों पर दो-दो बच्चे हैं। धर्मेंद्र की 7 वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें